aaradhya bachchan online classes video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आराध्या बच्चन ऑनलाइन क्लासेज लेती नजर आ रही हैं। एक स्लाइड में आराध्या और दूसरी स्लाइड में उनकी टीचर दिखाई दे रही हैं।
Edited By Shashikant Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

अमिताभ बच्चन का परिवार बीते दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा था। हालांकि, अब बच्चन परिवार के सदस्य स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इन दिनों बच्चन फैमिली के सबसे छोटे मेंबर यानी आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आराध्या बच्चन ऑनलाइन क्लासेज लेती नजर आ रही हैं। एक स्लाइड में आराध्या और दूसरी स्लाइड में उनकी टीचर दिखाई दे रही हैं। आराध्या पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी टीचर को ‘धन्यवाद मिस’ बोलती हैं। आराध्या की ये क्यूटनेस सभी को बहुत पसंद आ रही है।
बता दें कि बीते महीने जुलाई में बच्चन फैमिली में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया था। इसके बाद फैंस ने सभी जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कीं। वहीं, अमिताभ बच्चन अस्पताल में होने के बावजूद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के संपर्क में थे।
बताते चलें कि आराध्या बच्चन जब कोरोना निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर वापस आ रही थीं तो उन्होंने अपने दादा अमिताभ बच्चन को जल्द घर लौटने का भरोसा दिया था। वहीं, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू, प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार’।
अकेला न फील होने दें
रेकमेंडेड खबरें
Kanpur news: पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, बेटी को बनाया ह..
बहराइच डीएम निकले कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले दो मंत्रियों क..
रक्षा मंत्री 10 अगस्त को करेंगे ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की ..
स्वतंत्रता दिवस से पहले गड़बड़ी की बड़ी साजिश, दिल्ली में भी..
विधायकों को विधानसभा में भी एकजुटता दिखानी है : गहलोत
मेरे मुवक्किल की विदेश में नहीं है कोई संपत्ति: राथर के वकील..
केंद्र का पश्चिम बंगाल सरकार से अनुरोध, बांग्लादेश में फंसे ..
Covid-19 in Jharkhand: झारखंड में मिले 530 नए कोरोना मरीज, स..
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 285 नए मामले, संक्रमितों की संख्या..
थाने पहुंचकर लड़की बोली, पुलिस अंकल पापा ने खून नहीं दिया, उ..
MG ZS SUV टेस्टिंग के दौरान दिखी, क्रेटा-सेल्टॉस से होगी टक्..
Kia Sonet SUV में मिलेंगे ये 5 धांसू फीचर, जानें डीटेल
BHU Entrance 2020: यूजी व पीजी एंट्रेंस एग्जाम्स की नई तारीख..
नई Mahindra Thar की तस्वीरें लीक, जानें डीटेल
AIIMS Recruitment 2020: नर्सिंग ऑफिसर के 4000 पदों पर निकलीं..