Netflix India की कॉन्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने अपने मेल में दिए बयान में कहा है, (अनुवादित) “एक बेहतरीन नेटफ्लिक्स का अनुभव देना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा मानना है कि नया यूजर इंटरफेस नेटफ्लिक्स को और अधिक सुलभ और उन लोगों के लिए बेहतर बनाएगा जो हिंदी भाषा पसंद करते हैं।”
आपको बता दें, हिंदी भाषा इंटरफेस केवल भारतीय सदस्यों तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि यह सुविधा दुनियाभर में उपलब्ध कराई जाएगी। स्ट्रीमिंग सर्विस में हिंदी के अलावा अन्य 26 भाषाएं दी गई हैं, जो है इंडोनेशिया, चीनी, चेक, डेनिश, डच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, जापानी, कोरियाई, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, थाई, तुर्की और वियतनामी।
हिंदी भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है, जिसे भारत में पहले नंबर पर प्राथमिकता दी जाती है। बता दें, नेटफ्लिक्स इंडिया की कई फिल्में व शो हिंदी में काफी सफल साबित हुए हैं, जिसमें सैक्रेड गेम्स, दिल्ली क्राइम व चोक्ड आदि शामिल है।