महाराष्ट्र में मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के चलते यातायात सेवाएं बाधित हो गईं। इसके साथ ही कई बिल्डिंगों और घरों को भी नुकसान पहुंचा। भारतीय टीम से बाहर चल रहे हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी को बुधवार को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा, जब मुंबई में भारी बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया।
युवराज ने अपने टि्वटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें अपने फ्लैट के ड्रॉइंग रूम से टखने तक भरे पानी को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। युवराज ने इस 28 सेकेंड के वीडियो में बृह्न्न मुंबई नगर निगम के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी।
PICS: भारी बारिश से डीवाई पाटिल स्टेडियम को हुआ नुकसान
30 साल के युवराज नीदरलैंड के द हेग में 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में बेहद तेज बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Is there anyone who can help…my house is been floating..please help @mybmc @OfficeofUT @AUThackeray pic.twitter.com/HzEep65vTU
— Yuvraj Walmiki (@YWalmiki) August 5, 2020
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने नई दिल्ली में एक विशेष बुलेटिन में कहा कि मुंबई और इसके पड़ोसी इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश जारी रहेगी। साथ ही, छह अगस्त की सुबह मुंबई और इससे लगे कोंकण तट पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं, स्थानीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुंबई और उपनगरीय इलाकों में प्रतिघंटे 30 से 50 मिमी बारिश हो सकती है।
यूएस ओपन में खेलेंगे नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच
मौसम विभाग ने बुधवार शाम छह बजे एक अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया है कि 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और यह अगले तीन चार घंटों में यह कभी-कभी 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पालघर के दहानु में बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे तक 12 घंटे की अवधि में 350 मिमी बारिश हुई, जबकि ठाणे के कुछ इलाकों में इसी अवधि के दौरान 150 मिमी से अधिक बारिश हुई।