टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने अगले साल होने वाले पैरालम्पिक का कार्यक्रम सोमवार को घोषित किया। इसका आयोजन अगले साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक किया जाएगा। ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन इस साल होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पैरालम्पिक का आयोजन 21 स्थानों पर होगा और इसमें 22 खेलों की 539 स्पर्धाएं होंगी।
शीर्ष भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया कोविड-19 से संक्रमित
पहला पदक पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत के एक दिन बाद 25 अगस्त को महिला साइकिलिंग में दिया जाएगा। पैरालम्पिक खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह ओलंपिक स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार 8 से 11 बजे किया जाएगा।
आयोजकों ने एक बयान में कहा कि टोक्यो 2020, अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति और अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने अप्रैल में यह तय किया गया था टूर्नामेंट की तैयारी के हर पहलू पर जो प्रभाव पड़ा है उसे देखते हुए 2021 का हर सत्र उसी तरह से आयोजित किया जाएगा जिस तरह से 2020 में प्लान किया गया था।