शिक्षाविद उमा व्यास का निधन, अंत्येष्ठि 24 को होगी
शाहपुरा l शाहपुरा की शिक्षाविद, गांधीवादी पंरपरा का निर्वहन करने वाली सेवानिवृत प्रधानाचार्य उमा व्यास जीजा का गुरूवार को अलसुबह जयपुर में निधन हो गया है। वो 82 वर्ष की थी। उनकी अंत्येष्ठि 24 जुलाई शुक्रवार को शाहपुरा में होगी।
स्व उमा व्यास केपारिवारिक सुत्रों ने बताया कि आज सुबह जयपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को आज देर शाम शाहपुरा लाया जायेगा। 24 जुलाई को प्रातः 9 बजे गांधीपुरी स्थित निवास से प्रांरभ होगी। व्यास के निधन से शाहपुरा में शोक की लहर छा गयी है।
स्व उमा व्यास का जन्म शाहपुरा में स्वतंत्रता सेनानी स्व रमेशचंद्र ओझा के यहां हुआ। उन्होंने वर्धा आश्रम में विद्या अर्जन किया। कुछ समय तक इन्दौर के कस्तुरबा ट्रस्ट में भी रही। तभी से उन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो का व्यापक असर रहा। शाहपुरा में पहले निजी स्कूल भारती सदन का उन्होंने 17 वर्ष तक संचालन किया। उसके बाद सरकारी सेवा में जाने पर शाहपुरा की गर्ल्स हायर सैकंडरी स्कूल से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुई। जीवन पर्यंत वो महात्मा गांधी के सिद्वांतों पर चली तथा खादी को आत्मसात किया। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने में शुरू से जीवन के अंतिम क्षणों तक प्रयास किया। स्काउट गाइड आंदोलन में भी उन्होंने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |