धर्म डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 22 Jul 2020 03:52 PM IST
hariyali teej 2020: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। महिलाएं साल भर में कई तरह के व्रत रखती हैं। जिसमें प्रमुख रूप से तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। 23 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व है। तीज के त्योहार में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा उपासना करती हैं। साल में तीन बार तीज का त्योहार मनाया जाता है। हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। सभी तीज में पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं व्रत और पूजा पाठ करती है। आइए जानते हैं कब-कब मनाई जाती है ये तीन तरह की तीज और इसमें क्या अंतर होता है।