ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, Updated Sun, 19 Jul 2020 07:08 AM IST
हरियाली तीज सावन महीने का महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत मायने रखता हैं। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। कुछ जगहों पर इसे कज्जली तीज भी कहा जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 23 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागने मां गौरी की पूजा करती हैं। आइए जानते हैं कि सबसे पहले हरियाली तीज का व्रत किसने रखा था और क्यों मनाया जाता है, यह त्योहार क्या हैं, इससे जुड़ी परंपराए..